दिल्ली की चिलचिलाती धूप में मंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण, बोलीं- पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Delh water crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने एडीएम/एसडीएम और तहसीलदारों की टीम के साथ अक्षरधाम समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया है। दिल्ली की चिलचिलाती धूूप में दिल्ली में पानी की पाइपलाइन नेटवर्क का आतिशी ने पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया।
दिल्ली जल संकट दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने सोनिया विहार से दक्षिण दिल्ली तक मुख्य जल पाइपलाइन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आतिशी ने टैंकर बढ़ोतरी की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा जांच सही से ना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

पाइपलाइन का निरीक्षण करने के बाद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि सोनिया विहार WTP से पूरी दक्षिणी दिल्ली के लाखों लोगों को साइथ दिल्ली माइन्स पानी पहुंचाती है।
उन्होंने बताया मैंने साउथ दिल्ली माइन्सपाइपलाइन नेटवर्क का जलबोर्ड और राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और ये जांच की गई कि कहीं किसी जगह पानी का रिसाव तो नहीं हो रहा।
आतिशी ने बताया दिल्ली सरकार शहर भर में एडीएम और एसडीएम द्वारा पेट्रोलिंग के ज़रिए सुनिश्चित कर रही है कि, मुख्य पाइपलाइनों से लीकेज के कारण एक बूंद भर भी पानी कहीं बरबाद ना हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा जल संकट के दौरान, जब दिल्ली को कम पानी मिल रहा है, WTPs का प्रोडक्शन घट गया है। ऐसे में पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बता दें आतिशी ने मंगलवार को हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार लगातार अवैध रूप से राजधानी में पानी की आपूर्ति रोक रही है। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार शहर को कम पानी दे रही है, जिसके कारण दिल्ली दैनिक पानी की जरूरत को पूरा करने में असमर्थ है।
इसके साथ ही आतिशी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे का हवाला देते हुए हरियाणा सरकार इस मामले को लेकर झूठ बोल रही है कि उनके द्वारा दिल्ली को पर्याप्त पानी जारी किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर उनके हलफनामे में पानी के वास्तविक डिस्चार्ज का डेटा पेश किया गया है, जिससे उनका झूठ उजागर हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications