'गारंटी जुमला थी..' महिलाओं को 2500 रुपए देने की स्कीम, आतिशी ने सम्मान निधि पर उठाए सवाल
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने महिला सम्मान निधि के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आड़े हाथ लिया। आतिशी ने कहा कि आज 8 मार्च है...न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ़ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया। कहा कि, 'मोदी जी की गारंटी जुमला थी, उन्होंने महिलाओं से झूठ बोला।'
आतिशी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली चुनाव में मोदी जी ने वादा किया था- महिला दिवस पर दिल्ली की हर महिला के खाते में ₹2500 आएंगे। कहा था- ये "मोदी की गारंटी है!" आज 8 मार्च है-न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ़ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया।

इतना ही नहीं, आतिशी ने पूछा कि क्या यही थी मोदी जी की गारंटी? उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया कि मोदी जी की गारंटी जुमला थी, उन्होंने महिलाओं से झूठ बोला। भाजपा ने साबित कर दिया कि, ये बस शुरुआत है इनके संकल्प पत्र के सभी वादे भी ऐसे ही झूठे साबित होंगे।'
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP से पूछा कि क्या चार सदस्यीय कमिटी बनने और महिलाओं के खाते में ₹2500 आने में कोई अंतर नहीं है? कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने 8 मार्च से महिलाओं के खाते में ₹2500 आने की गारंटी दी थी। आज 8 मार्च हो गई लेकिन किसी भी महिला के खाते में ₹2500 नहीं आए।
दिल्ली की बीजेपी सरकार ने साबित कर दिया कि मोदी की गारंटी कोई गारंटी नहीं बल्कि जुमला होती है। आतिशी ने कहा कि महिलाओं को चार सदस्यीय समिति के रूप में 'झुनझुना' मिला है। यह समिति पहले मानदंड तय करेगी, उसके बाद लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू होगी और फिर पंजीकरण किया जाएगा।
लेकिन यह अनिश्चित है कि पैसे का ट्रांसफर कब शुरू होगा। इस दौरान आतिशी ने महिलाओं से अपने बैंक खातों में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह भी दी थी, ताकि उन्हें इस पैसे मिलने के मैसेज मिल सकें। इस दौरान आतिशी ने कहा कि मोदी ने वादा किया था कि दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे।
लेकिन, उन्होंने यह वादा नहीं किया था कि महिलाओं को एक समिति मिलेगी। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी 08 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने बनाई समिति
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर हमारी कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है। बताया हमने एक समिति बनाई है जिसका नेतृत्व मैं (रेखा गुप्ता) करूंगी और योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा, जल्द ही पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Women's Day पर भावुक हुईं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं - पीएम मोदी ने मुझे बजट रखने के लायक बनाया












Click it and Unblock the Notifications