Atishi Constituency Result: दिल्ली की CM को बिधूड़ी की कड़ी टक्कर, जानिए क्या है आतिशी की सीट कालकाजी का हाल
Atishi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्यमंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही थी। लेकिन आखिरकार उन्होंने बिधूड़ी को हराकर कालकाजी सीट अपने नाम कर ली।
रमेश बिधूड़ी को हराकर आतिशी ने शानदार जीत दर्ज की है। काउंटिंग की शुरुआत के साथ ही दोनों कैंडिडेट्स के बीच कड़ी टक्कर थी। 9वें राउंड तक आतिशी पीछे चल रही थी लेकिन 10वें राउंड में पासा पलट गया और आतिशी ने बढ़त बनाते हुए बिधूड़ी को हरा दिया है।

अब तक की गिनती के अनुसार, रमेश बिधूड़ी को 44,472 वोट, जबकि आतिशी को 47,267 वोट मिले हैं। कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा 3,803 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 2020 के चुनाव में आतिशी ने यह सीट जीती थी, लेकिन इस बार उन्हें कड़ी टक्कर मिली है।
दिल्ली में बीजेपी को बढ़त, AAP पिछड़ी
दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। बहुमत का आंकड़ा 36 सीटों का है। शनिवार सुबह 01:30 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे, जबकि AAP 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। BJP 4 जबकि AAP 3 सीट जीत दर्ज कर चुकी है। यह रुझान AAP के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
केजरीवाल की वापसी पर सस्पेंस
आतिशी ने सितंबर 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी, जब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री पद पर वापस लौटेंगे, जब जनता विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन करेगी।
बिधूड़ी के विवादित बयान
चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने आतिशी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिए थे। 5 जनवरी को एक रैली में उन्होंने कहा था कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा था कि सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी चिकनी होंगी। बिधूड़ी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, "लालू यादव झूठ बोलते हैं, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हमने ओखला और संगम विहार में सड़कें बेहतर की हैं, अब हम कलकाजी की सड़कों को भी प्रियंका गांधी के गालों की तरह चिकना बना देंगे।"
इतना ही नहीं, बिधूड़ी ने आतिशी के सरनेम को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आतिशी ने अपना सरनेम "मार्लेना" हटाकर "सिंह" रख लिया है। दरअसल, आतिशी पहले अपने नाम के साथ मार्लेना लगाती थीं, जो कार्ल मार्क्स और व्लादिमीर लेनिन से प्रेरित था, लेकिन 2018 में उन्होंने इसे हटा दिया था।
AAP और कांग्रेस ने बताया "महिला विरोधी"
बिधूड़ी के इन बयानों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। दोनों पार्टियों ने इस टिप्पणी को "महिला विरोधी" बताया और बीजेपी पर हमला बोला।
बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में रमेश बिधूड़ी को दक्षिण दिल्ली से टिकट नहीं दिया। अब देखना होगा कि क्या वह विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications