Atishi Cabinet: आतिशी की कैबिनेट में ये 5 चेहरे होंगे शामिल! जानें कौन कितना अमीर और कितने क्रिमिनल केस?
Atishi Cabinet Ministers: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है, जब 11 साल बाद महिला मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी सिंह कमान संभालने के लिए सामने आईं हैं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अब 21 सितंबर को उनकी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, आतिशी के कैबिनेट के नगीनों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत चेहरे नजर आ सकते हैं। इनके भी आतिशी के साथ शपथ लेने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं कौन कितना अमीर और सियासी सफर...

पांच संभावित मंत्री
गोपाल राय (Gopal Rai)
- सियासी सफर: गोपाल राय आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से शुरुआत की और उसके बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गए। वे केजरीवाल सरकार में पर्यावरण और परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की कई नीतियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।
- कितनी संपत्ति: 90 लाख (एडीआर डेटा)
- क्रिमिनल केस: एक
कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot)
- सियासी सफर: कैलाश गहलोत ने 2013 में आम आदमी पार्टी से राजनीति की शुरुआत की और 2015 में दिल्ली विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वे केजरीवाल सरकार में राजस्व और परिवहन जैसे अहम मंत्रालयों को संभाल रहे थे और दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा जिम्मेदार रहे।
- कितनी संपत्ति:46 करोड़ से ज्यादा
- कितनी देनदारियां: 6 करोड़ से ज्यादा
- क्रिमिनल केस:0
सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj)
- सियासी सफर: सौरभ भारद्वाज इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़ने से पहले एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर चुके हैं। वे 2013 में दिल्ली विधानसभा के सदस्य बने और स्वास्थ्य और शहरी विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
- कितनी संपत्ति: 1 करोड़ से ज्यादा
- कितनी देनदारियां: 4 लाख से ज्यादा
- क्रिमिनल केस:0
इमरान हुसैन (Imran Hussain)
- सियासी सफर: इमरान हुसैन दिल्ली की पुरानी दिल्ली इलाके से आते हैं और 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा सदस्य बने। वे केजरीवाल सरकार में खाद्य वितरण प्रणाली और नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालते नजर आए।
- कितनी संपत्ति: 1 करोड़ से ज्यादा
- कितनी देनदारियां: 28 लाख से ज्यादा
- क्रिमिनल केस:0
मुकेश अहलावत (Mukesh Kumar Ahlawat)
- सियासी सफर: मुकेश अहलावत आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और किराड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे स्थानीय विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं। अहलावत ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर माजरा से AAP के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा था और 48,042 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अनुसूचित जाति कल्याण के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की जगह ली थी। अहलावत को दलित समाज का महत्वपूर्ण चेहरा माना जा रहा है और दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद के इस्तीफे से रिक्त हुए स्थान को भरने के लिए उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है।
- राज कुमार आनंद ने अप्रैल में सरकार और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली था। इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनावों में भी अहलावत का नाम उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, लेकिन चुनावी गठबंधन के चलते यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।
- कितनी संपत्ति: 6 करोड़ से ज्यादा
- कितनी देनदारियां: 6 लाख से ज्यादा
- क्रिमिनल केस:0
कैबिनेट विस्तार का महत्व
आतिशी के नेतृत्व में यह कैबिनेट दिल्ली में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देती है। गोपाल राय, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज जैसे अनुभवी नेताओं के साथ मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन जैसे नए चेहरों का शामिल होना, दिल्ली सरकार को एक नई दिशा में ले जा सकता है। सभी मंत्री विभिन्न विभागों में अपने अनुभव और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे, जिससे दिल्ली के विकास में तेजी आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications