Asian games: क्रिकेट और कबड्डी में गोल्‍ड मेडल मिलने पर खुश हुए सीएम केजरीवाल, बोले- हमारे चैंपियंस को बधाई

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत ने 28 गोल्ड मेडल सहित कुल 107 मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया है। शनिवार को भारत ने कुल 12 मेडल हासिल किये। वहीं पहले भारतीय महिला किक्रेट टीम ने मैच जीतकर गोल्‍ड मेडल जीता इसके बाद आज भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइलन मैच जीत कर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। ऐसा ही कुछ कबड्डी में भी रहा, पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड जीता। भारत को इन दोनों खेलों में आज 4 गोल्ड मेडल मिले।

CM Kejriwal happy on winning gold medal in cricket and kabaddi,

भारतीय क्रिकेट टीम ओर भाररीय कबड्डी टीम के गोल्‍ड मेडल हासिल करने से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल गदगद हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया X पर पोस्‍ट लिखकर भारतीय क्रिकेट टीम और कबड्डी में स्‍वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पोस्‍ट में गोल्‍ड मेडल हासिल करने वाली टीम की फोटो शेयर की और लिखा "डबल गोल्ड डिलाईट। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और भारतीय पुरुष कबड्डी टीम दोनों ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। दोनों टीमों ने कौशल और दृढ़ संकल्प का अविश्वसनीय प्रदर्शन। हमारे चैंपियंस को बधाई।"

बता दें एशियन गेम्‍स में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने 100 से अधिक मेडल जीते है। इसके साथ ही पहली बार ऐसा हुआ हुआ है कि भारत का गोल्‍ड जीतने का आंकड़ा 20 के पार पहुंचा है।

गौरतलब है कि भारन ने शनिवार को 100 मेडल एशियन गेम्‍स में तब पूरे किए जब भारतीय महिला कबड्डी टीम चीनी लाइपै को फाइनल मैच में 26-25 से हराकर भारत की झोली में एक और गोल्‍ड मेडल डाला। इस रोमांचक मैच में जैसे ही भारत ने गोल्‍ड मेडल जीतकर भारत को मेडल का शतक जड़ा तो भारतीय खुशी से झूम उठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+