संसद की सुरक्षा में चूक का मामला, आप सांसद राघव चड्ढा ने गहन जांच की मांग की
Raghav Chadhha: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आने के बाद अपना बयान जारी करते हुए हुए कहा कि भारत को अभी भी 2001 में हमारी संसद पर हुआ हमला याद है। उन्होंने आगे कहा कि आज का सुरक्षा उल्लंघन उस काले दिन की दर्दनाक गूंज है, जो उसकी बरसी पर घावों को फिर से खोल रहा है।

आप सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा कि यह सिर्फ उल्लंघन नहीं है; यह हमारे लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अपराधियों का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए तत्काल और गहन जांच की आवश्यकता है। आप सांसद ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हमारी संसद हमारे राष्ट्र के एक पवित्र प्रतीक के रूप में खड़ी है, और अगर हमारे लोकतंत्र का यह मंदिर सुरक्षित नहीं है, तो क्या हो सकता है? हमें अपनी लोकतांत्रिक संस्थाओं की जमकर रक्षा करनी चाहिए।
ज्ञात हो कि 2001 में हुए हमले की बरसी के दिन 13 दिसंबर को देश की संसद की सुरक्षा के साथ एक बार फिर बड़ी चूक समाने आई है। बुधवार को 2 युवक विजिटर गैलरी से नीचे कूद गए थे। आरोपियों की हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications