सुनीता केजरीवाल का बड़ा दावा- एक गवाह गवाह के बयान के आधार पर केजरीवाल को अरेस्ट किया गया, जारी किया Video
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया है कि उनके पति को "गहरी राजनीतिक साजिश" का शिकार हैं और उन्हें "एक गवाह के झूठे बयान" के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें ये बड़ा दावा किया है।

दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इस वीडियो में कहा "केजरीवाल को एनडीए सांसद मगुंटा श्रीनिसाउलु रेड्डी के एक बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। 17 दिसंबर, 2022 को ईडी ने एमएसआर के आवास पर छापा मारा और उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी केजरीवाल से मिले थे। उन्होंने कहा कि हां, मैं दिल्ली में जमीन खरीदने के लिए उनसे मिला था। ईडी उनके बयान से खुश नहीं था। ईडी ने उनके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया।"
केजरीवाल के खिलाफ आरोप
सुनीता केजरीवाल ने मगुंटा श्रीनिसाउलू रेड्डी (MSR) से जुड़ी स्थिति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि MSR ने शुरू में दिल्ली में ज़मीन खरीदने के लिए केजरीवाल से मिलने की बात कही थी। हालाँकि, दबाव में आकर MSR ने 17 जुलाई, 2023 को अपना बयान बदल दिया और दावा किया कि 16 मार्च, 2021 को उनकी मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने उनसे दिल्ली में शराब का कारोबार शुरू करने और बदले में AAP को ₹100 करोड़ देने को कहा था। अगले दिन, MSR के बेटे को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया।
CBI द्वारा CM अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी पर सुनीता केजरीवाल जी का बड़ा खुलासा 👇 pic.twitter.com/Kin9rwTXfP
— AAP (@AamAadmiParty) July 6, 2024












Click it and Unblock the Notifications