अरविंद केजरीवाल की याचिका हुई खारिज तो AAP सांसद संजय सिंह बोले- हमें सुप्रीम कोर्ट से पूरी उम्मीद है
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल द्वारा दायर की गई याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी ने अहमति जताई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी निर्णय कोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ अब देश की सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगी। आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार आप बुधवार को केजरीवाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे , हमें सुप्रीम कोर्ट से पूरी उम्मीद है।

वहीं मीडिया को दिए इंटरव्यू में आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा प्रवक्ता जो राग आज केजरीवाल जी के लिए अलाप रहे हैं , यही राग वे फरवरी में संजय सिंह जी के लिए गा रहे थे। इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह जी को उन्हीं आधार पर जमानत दी जिसके माननीय हाई कोर्ट ने बेल खारिज कर दी थी ।
बता दें दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने और आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस की और बड़ा आरोप लगाया। आप मंत्री सौरभ ने कहा कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित केस में गवाहों को डरा कर, पीट कर उन्हें बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया।
उन्होंने कहा चंदन रेड्डी पर बयान बदलने का दबाव डाला गया और उसे इतना मारा गया कि उसके कान के परदे फट गए। इस केस में अरुण पिल्लई को गवाही बदलने के लिए डराया धमकाया गया।
उन्होंने कहा हजारों करोड़ के घोटाले की बात की गई लेकिन अभी तक की छापेमारी में एक भी रुपये की रिकवरी ईडी नहीं हुई, ऐसे में ईडी की जांच पर सवाल खड़े होते हैं।
वहीं सांसद संजय सिंह ने कहा सबसे ज्यादा वोटों से और सीटों से जीतने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री और दो राज्य की सरकारों को नष्ट करने का बड़ा षड्यंत्र है। उन्होंने कहा ईडी का मकसद केस की जांच करना नहीं बल्कि पंजाब और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को समाप्त करना है।












Click it and Unblock the Notifications