मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्री महाअष्टमी पर्व की दी बधाई
श्री महाअष्टमी के पावन पर्व की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा, श्री महाष्टमी के इस पावन पर्व की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। जय माता दी।
बता दें कि नवरात्रि के मौके पर दिल्ली में कई प्रमुख मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ रहे है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यहां पर पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

झंडेवाला मंदिर की बात करें तो यहां अष्टमी के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं। अष्टमी को पूरी रात यहां मंदिर खुला रहेगा। इसके अलावा रातभर यहां पर भक्ति कार्यक्रम होंगे। बता दें कि इस मंदिर में अष्टमी को मनाने की परंपरा काफी समय से चल रही है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है।
शनिवार को दिल्ली के कई मंदिरों में भगवती के सातवें स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। जिसकी वजह से यहां भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। कालकाजी मंदिर की बात करें तो यहां मां काल रात्रि की विशेष पूजा की गई और उनका श्रंगार किया गया।
काल रात्रि के चलते कालकाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या यहां काफी अधिक थी। यहां के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि मां काल रात्रि का श्रंगार और पूजा अर्चना करने के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की आमद लगी रही।












Click it and Unblock the Notifications