अरविंद केजरीवाल 15 दिन में छोड़ देंगे सरकारी घर, संजय सिंह बोले- 'अब भगवान उनकी रक्षा करेंगे'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा राज्‍यपाल को सौंप दिया है। अब दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी। दिल्‍ली के कथित आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद छोड़ने का फैसला सुनाया था। वहीं अब केजरीवाल ने दिल्‍ली सिविल लाइन्स के सरकारी आवास को छोड़ने का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल 15 दिन के अंदर अपना आधिकारिक आवास छोड़ देंगे।

Arvind Kejriwal

संजय सिंह ने किया ये खुलासा

दरअसल, संजय सिंह ने बताया आम आदमी पार्टियों के नेताओं अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और उन्‍हें सरकारी आवास नहीं खाली करने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन, केजरीवाल ने उनकी सलाह मानने से इनकार कर दिया और एक सप्‍ताह में घर खाली करने का ऐलान कर दिया है।

अब भगवान उनकी रक्षा करेंगे
संजय सिंह ने कहा हम सबको केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता है, क्‍योंकि अब तक उन पर कई बार हमले हो चुके हैं। उन्‍होंने कहा हमने उन्हें समझाने की कोशिश की कि उनकी सुरक्षा बड़ा मुद्दा है, कुछ समय पहले बीजेपी के लोग उन पर हमला किया था और यह घर सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है, लेकिन उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया है अब भगवान उनकी रक्षा करेंगे।

संदीप पाठक ने लगाया ये आरोप

वहीं आप सांसद संदीप पाठक ने भाजपा पर केजरीवाल को इस्तीफा देने और आप को अस्थिर करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल

बता दें अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के निवासियों से "ईमानदारी का प्रमाण पत्र" नहीं मिल जाता, तब तक वे मुख्यमंत्री कार्यालय में वापस नहीं लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+