CM केजरीवाल ने किया दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन, अब 50 मिनट में नोएडा से गुरुग्राम का सफर
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने नई कामयाबी हासिल कर ली है। आज दिल्ली मेट्रो के मैजेंटा लाइन की शुरुआत हो गई। जनकपुरी पश्चिम और कालकाजी मंदिर के बीच की 24.82 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन का उद्घाटन केंद्रीय शहरी कार्य और आवास मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया।

केजरीवाल ने नेहरू प्लेस के निकट नेहरू एंकलेव स्टेशन पर मेट्रो को झंडी दिखाकर रवाना किया। कल सुबह छह बजे से कालकाजी मंदिर और जनकपुरी पश्चिम स्टेशनों से एक साथ मेट्रो सेवा की शुरुआत हो जाएगी। आम जनता के लिए ये सर्विस कल से शुरू होगी। इस लाइन पर मेट्रो के शुरू होने के बाद से नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर 30 मिनट तक कम हो जाएगा।
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि इस खंड के चालू होने जाने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम नेटवर्क की कुल लंबाई 277 किलोमीटर हो जाएगी। मेट्रो के मैजेंटा लाइन में कुल 16 स्टेशन है। हौज खास और जनकपुरी पश्चिम तथा कालका मंदिर स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधाएं होंगी। 16 स्टेशनों में से 14 भूमिगत हैं।












Click it and Unblock the Notifications