दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने बुरे समय में साथ रहने के लिए विधायकों का किया धन्यवाद, बोले सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए थे उस समय मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह जेल में थे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी में भी लड़ाई होगी। सरकार गिरेगी और AAP टूट जाएगी लेकिन सबकुछ इसके विपरीत हुआ।

उन्होंने कहा कि जिस तरह सब लोग एक साथ आए और देश का नैरिटिव बदला। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद चुनाव तक का नैरेटिव बदल गया, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मुख्यमंत्री ने बुरे समय में साथ रहने के लिए विधायकों का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें- केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर ईडी की आपत्ति पर बोले सौरभ भारद्वाज- भारत सरकार अपना रही दोहरे मानदंड












Click it and Unblock the Notifications