केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर ईडी की आपत्ति पर बोले सौरभ भारद्वाज- भारत सरकार अपना रही दोहरे मानदंड
Arvind Kejriwal Interim bail: दिल्ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगी। वहीं केजरीवाल की अंतरिम जमानत की प्रवर्तन निदेशालय ने खिलाफत कर दी है।
केजरीवाल की अंतरिम जमानत का ईडी द्वारा विरोध किए जाने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत कर विरोध किए जाने पर आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा
"भारत सरकार दोहरे मानदंड अपना रही है। आप अरविंद केजरीवाल के लिए अंतरिम जमानत रोक रहे हैं लेकिन कोयला घोटाला मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे की सजा पर रोक लगा दी है।" यह कहा जा सकता है कि ईडी बीजेपी के लिए बैटिंग कर रही है।"
#WATCH | ED opposes interim bail to Arvind Kejriwal, AAP leader & Delhi minister Saurabh Bharadwaj says, "Government of India is adopting double standards. You are stopping interim bail for Arvind Kejriwal but stayed the conviction of former union minister Dilip Ray in a coal… pic.twitter.com/wnbZGUQ5ba
— ANI (@ANI) May 10, 2024












Click it and Unblock the Notifications