दिल्ली के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की जांच को सीएम केजरीवाल ने बताया फर्जी, बोले- 'इस से क्या हासिल होगा?'

दिल्ली के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों के संबंध में 'कोई अनियमितता' नहीं पाए जाने को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांच को 'बाधा' करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस से क्या हासिल होगा?'

 arvind kejriwal

Delhi: एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया गया कि दिल्ली के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों के संबंध में 'कोई अनियमितता' नहीं पाई गई है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांच को 'बाधा' करार दिया है। उन्होंने कहा कि, '24 घंटे फर्जी जांच। हर काम में रोड़े अटकाना। हर काम रोकना। इस से क्या हासिल होगा?' आम आदमी पार्टी ने कहा कि, 'झूठे आरोप लगाकर गरीब बच्चो की पढ़ाई मे रोड़ा डाला गया।'

धन के कथित गबन से जुड़ा है मामला
दरअसल, यह मामला दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं और गैर-मौजूद अतिथि शिक्षकों को वेतन देकर धन के कथित गबन के लिए निर्देशित एक आंतरिक जांच से संबंधित है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने कहा कि, 'सितंबर 2022 में एलजी सक्सेना ने दावा किया कि अतिथि शिक्षकों की भर्ती में एक बड़ा 'घोटाला हुआ था और जांच के आदेश दिए। मार्च 2023 में 6 महीने बर्बाद करने के बाद उसकी अपनी जांच ने उसकी पोल खोल दी, आरोप निराधार निलके।'

एलजी ने पूर्व में राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फर्जी तरीके से अतिथि शिक्षकों का वेतन आहरित करने के लिए 4 सेवारत और सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्यों के खिलाफ जांच करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को अनुमति दी थी। मामला तीन व्यक्तियों को 4.21 लाख रुपये के भुगतान से संबंधित है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर राज्य की शिक्षा प्रणाली को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

सरकारी स्कूल को बदनाम करने की कोशिश- सौरभ भारद्वाज
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछले 7-8 वर्षों में दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने हमारे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से भी अधिक मेहनत की है, लेकिन फिर भी एलजी, सरकारी स्कूल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'हमने पिछले कुछ सालों में दिल्ली का सौंदर्यीकरण किया है, लेकिन अचानक गुजरात का एक आदमी आ गया और हमें बदनाम करने लगा और हमारी सालों की मेहनत पर सवाल उठाने लगा।'

सभी टीचर लगाते हैं बायोमेट्रिक अटेंडेंस
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक राज कुमार आनंद ने कहा कि, एलजी (LG) साहब ने हमारे Guest Teachers को "Ghost" बताकर जांच बैठाई। उसकी रिपोर्ट ने दिल्ली सरकार को बेदाग बताया। आनंद ने बताया कि आप सरकार ने 1 रुपए का भी नाजायज़ इस्तेमाल नहीं किया। सभी टीचर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाते हैं। सभी 16600 में से 16500 टीचर के पेपर वेरिफाइड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+