'15 दिन में कहां से आई 13 हजार वोट', प्रवेश वर्मा के उम्मीदवारी पर भी EC के सामने केजरीवाल ने उठाया सवाल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इस बीच, गुरुवार 09 जनवरी को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से वर्जित किया जाना चाहिए।' साथ ही, केजरीवाल ने उनके घर पर छापा मारने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि AAP की तरह से हम चुनाव आयोग से मिले। नई दिल्ली विधानसभा में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिन में 5500 वोट कटने के लिए आ गए हैं।

Arvind Kejriwal

जब उन लोगों को बुलाया गया तब उन्होंने बताया कि हमने कोई अर्जी नहीं दी थी। इसके साथ-साथ 15 दिन में नई दिल्ली विधानसभा में 13,000 नए वोट बनने कई अर्जी आई है। उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा खुलेआम उड़ा रहे कानून की धज्जिया रहे है।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव में AAP को डर क्यों लग रहा है? 5 प्वाइंट में पढ़िए

नई दिल्ली विधानसभा में प्रवेश वर्मा खुलेआम जॉब कैंप लगा रहे हैं, पैसे बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से वर्जित किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं,केजरीवाल ने कहा कि प्रवेश वर्मा के घर पर छापा मारा जाना चाहिए, जिससे यह पता लग सके कि उनके घर पर कितना पैसा है।

इतना ही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय चुनाव अधिकारी ने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह भाजपा के सभी गलत कामों में मदद कर रहे हैं...ईसीआई ने हमें आश्वासन दिया है कि वे इन सभी कामों को नहीं होने देंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी...स्थानीय डीईओ और ईआरओ को निलंबित किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: अरविंद केजरीवाल ने RSS के बाद PM मोदी को लिखा पत्र, कहा-'दिल्ली के जाट समुदाय को धोखा दिया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+