23 जून की बैठक से पहले केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- सभी दल कांग्रेस से रुख स्पष्ट करने के लिए कहेंगे

पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की अहम बैठक होने वाली है। जिसमें देश भर से विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होने वाले हैं। बैठक में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, फारूक अब्दुल्ला शामिल हो सकते हैं।

बैठक से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहम बयान दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि उस बैठक (23 जून को विपक्ष की बैठक) में सभी दल कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहेंगे।

arvind-kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि, मुझे लगता है कि उस बैठक का पहला एजेंडा दिल्ली में लोकतंत्र को खत्म करने वाला केंद्र का अध्यादेश होगा। मैं अपने साथ संविधान की एक प्रति रखूंगा। मैं सभी पार्टियों को समझाऊंगा कि उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि दिल्ली एक यूटी है इसलिए इसे सिर्फ इसके लिए लाया गया है।

उन्होंने कहा कि, किसी भी पूर्ण राज्य में कर सकते हैं। ये लोग समवर्ती सूची को खत्म कर सकते हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि, उन्होंने मुख्य सचिव को यह तय करने की शक्ति दी कि कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय सही है या नहीं।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि, वह फिर एलजी को सिफारिशें करेंगे जो कैबिनेट के किसी भी फैसले को रद्द कर सकते हैं... यह एक बड़ी साजिश है। हम यह सब सुप्रीम कोर्ट में ले जाएंगे, मुझे SC और अन्य पार्टियों से उम्मीद है।

दरअसल, 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत करीब 18 दलों के शीर्ष नेता शामिल होने वाले हैं। ये दल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पटना आगमन को लेकर विभिन्न दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। राजधानी की सड़कों पर नेताओं के पोस्टर्स लगने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+