केजरीवाल का LG पर निशाना, बोले-'दिल्ली में वापस ली गई आबकारी नीति ने पंजाब में किया कमाल'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो आबकारी नीति दिल्ली में वापस ली गई, उसी नीति ने पंजाब में कमाल किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तरफ से दिल्ली सरकार पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की गई, इसके चलते मजबूर होकर दिल्ली सरकार को यह नीति जुलाई में वापस लेनी पड़ी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस वक्त सरकार ने आबकारी नीति को वापस लिया, उस वक्त राज्यपाल की तरफ से कोई कारण भी नहीं बताया गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस नीति को लागू करने लिए पंजाब के मुख्यमंत्री मान को भी बधाई दी। वहीं, पंजाब के आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य का आबकारी रेवेन्यू पहली बार एक वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीनों में 4,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।
Recommended Video
आपको बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति को वापस लेते हुए डेप्यूटी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला था। उन्होंने कहा था कि पुरानी आबकारी नीति के तहत शराब माफिया द्वारा 3,500 करोड़ रुपये की चोरी की गई और इसका कुछ भाग बड़े नेताओं की जेब में रखा गया।
सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के एक कैबिनेट नोट में शराब की अधिक बिक्री, व्यवसाय से लाइसेंसधारियों के बाहर निकलने, "अस्वास्थ्यकर बाजार प्रथाओं" के कारण छूट और प्रीमियम ब्रांडों की कमी के बावजूद आबकारी राजस्व के नुकसान का हवाला दिया गया था। उन्होंने कहा था कि यही वजह थी, जिसके चलते 17 नवबंर 2021 को पुरानी आबकारी नीति को वापस लिया गया था।
आपको बता दें कि सीबीआई ने आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं को लेकर सिसोदिया के नाम प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके अलावा उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार पर कोविड महामारी के कारण 144.36 करोड़ रुपये के लाइसेंस शुल्क की छूट, हवाई अड्डे के क्षेत्र के लिए बोली लगाने वाले की 30 करोड़ रुपये की बयाना राशि की वापसी, शुष्क दिनों की संख्या को कम करना आदि आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें- UP PET exam: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला,बोले-PM आंखें मूंद कर बैठे हैं, नौजवान ठोकरें खाने को मजबूर
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications