AAP Maha Rally: कड़ी धूप, पारा 40 डिग्री के पार, फिर भी केजरीवाल की रैली में पहुंचे लाखों लोग
AAP Maha Rally: दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप की महारैली आयोजित हुई, जिसमें लाखों की संख्या में लोग अपना समर्थन देने पहुंचे।
Delhi AAP Maha Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी की मेगा रैली हुई, जिसमें केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
यह वही रामलीला मैदान है जहां से साल 2012 में अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी, आज वहीं से एक बार फिर भारी जमसमर्थन के बीच केजरीवाल हमलावर हुए। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 40 के पार है, लेकिन केजरीवाल की महारैली में लोगों का अपार जनसमर्थन देखने को मिला।

लोगों की देखी गई भारी भीड़
रामलीला मैदान लोगों की भीड़ से खचाखच भरा था। केजरीवाल के तेवर के आगे गर्मी भी 'बेअसर' नजर आ रही थी। मंच से जब बोला गया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता खड़ी हो गई है। तो लोगों की भारी भीड़ ने उसका जमकर समर्थन किया।
केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी
'मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी, काला अध्यादेश वापस लो' के नारों से रामलीला मैदान गूंज उठा। इस दौरान जैसे ही केजरीवाल मंच पर आए लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। केजरीवाल ने कहा, " कम से कम 1 लाख लोग दिख रहे हैं। 20-30 हजार लोग रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, सब लोग अपने-अपने फोन से फेसबुक लाइव कर दो। इस रामलीला मैदान से आज 1 लाख टीवी कैमरा चालू होंगे।"
रामलीला मैदान को याद करते हुए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह एक पवित्र मंच है।12 साल पहले रामलीला मैदान के इसी मंच से भ्रष्टचार के खिलाफ आंदोलन सफल हुआ था। आज इसी मंच से तानशाही सरकार को हटाने, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जो आंदोलन शुरू हो रहा है, यह आंदोलन भी सफल होगा।
पीएम मोदी सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते-केजरीवाल
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया, जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता! गली-गली में चर्चा है, ये मोदी जी को क्या हो गया? इतना अहंकार? उन्होंने आगे कहा कि जब पीएम मोदी कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता तो इसे ही हिटरल शाही कहते हैं। मोदी जी का काला अध्यादेश कहता है- मैं जनतंत्र को नहीं मानता, अब दिल्ली के अंदर तानाशाही चलेगी। अब जनता सुप्रीम नहीं, LG सुप्रीम है।
मंच से दिया चैलेंज
इतना ही नहीं आप नेता केजरीवाल ने रामलीला के मैदान से चुनौती देते हुए कहा कि मैं चैलेंज करता हूं- मोदी जी के 21 साल उठाकर देख लो और मेरे 8 साल। उन्होंने पूरी ताकत के साथ इतने काम नहीं किए, जीतने मैंने रुकावटों के बाद 8 साल में कर दिए। अपना काम तो होता नहीं, जो कर रहा हो वो रोकने में लगे रहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications