Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, देश की बेहतरी के लिए पूरे दिन करेंगे प्रार्थना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम आज पूरे दिन देश की बेहतरी के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है।

Arvind Kejriwal

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। दरअसल, सीएम ने पार्टी नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मद्देनजर कल, 7 मार्च को घोषणा की थी कि वह आज ध्यान करेंगे और होली नहीं मनाएंगे। साथ ही उन्होंने देशवासियों से भी अपील की है कि अगर आपको लगता है कि प्रधानमंत्री ठीक नहीं कर रहे हैं, तो आप भी देश के लिए प्रार्थना करें।

सीएम केजरीवाल ने लोगों से की खास अपील
दरअसल, आम आदमी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने होली की शुभकामनाओं के साथ देश की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सात मार्च यानी बीते दिन एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि, वह भारत की भलाई के लिए पूरे दिन होली पर पूजा करेंगे। साथ ही लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें आप नेता सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर चिंता नहीं है, बल्कि देश की स्थिति की चिंता है, क्योंकि 'आम लोगों के लिए काम करने और उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं बचा है।'

देश के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर जताई चिंता
सीएम केजरीवाल ने कहा कि, 'जिस देश के प्रधानमंत्री लोगों को अच्छी शिक्षा और इलाज दिलाने वालों को सलाखों के पीछे डालते हैं, और देश को लूटने वालों का समर्थन करते हैं, उस देश की स्थिति बहुत चिंताजनक है।' उन्होंने कहा कि, 'देशभर के सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक है। आजादी के 75 साल बाद मनीष सिसोदिया के रूप में कोई ऐसा शख्स आया जिसने सरकारी स्कूलों की काया पलट दी।'

देश के सरकारी अस्पतालों को लेकर कही ये बात
केजरीवाल ने कहा कि, 'सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है, यहां गरीब मजबूरी में अपना इलाज कराते हैं, आजादी के 75 साल बाद सत्येंद्र जैन के रूप में ऐसा शख्स आया, जिसने सरकारी अस्पतालों की काया पलट दी। उन्होंने आगे कहा कि, दूसरी ओर एक शख्स है, जिसने भारत की जनता का अरबों-खरबों पैसा लूट लिया। पीएम मोदी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को झूठे केस में जेल में डाल दिया और देश को लूटने वाले शख्स को गले लगा लिया।'

दरअसल, केजरीवाल की अपील दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आई है। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार ने सिसोदिया के खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि यह भाजपा शासित केंद्र द्वारा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने की चाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+