केजरीवाल सरकार ने शिक्षा के लिए खोला खजाना, 16575 करोड़ करेंगे खर्च, इन राज्यों से दिल्ली का शिक्षा बजट अधिक

दिल्ली सरकार एक बार फिर बड़ा दिल दिखाते हुए शिक्षा बजट पर खूब प्यार लुटाया है। उन्होंने कहा कि 16575 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत

Delhi Education Model: दिल्ली सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। दिल्ली सरकार ने एकबार फिर शिक्षा के लिए खजाना खोल दिया। केजरीवाल सरकार ने कुल 78800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें से 16575 करोड़ शिक्षा के आवंटित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने अपने 2023-34 बजट के 21 प्रतिशत शिक्षा पर खर्चा करेगी। स्कूलों में पढ़ाई के अभूतपूर्व सुधार के बाद अब खेल परिसरों का भी निर्माण किया जाएगा।

दिल्ली सरकार शुरू से ही शिक्षा पर ठीक-ठाक बजट खर्च करती है। अरविंद केजरीवाल के शासन में दिल्ली के स्कूलों का कायपलट किया गया। बच्चे अब नियमित रूप से सरकारी स्कूल आ रहे है। स्कूलों के भवनों को तैयार किया गया, उसे ठीक किया गया। टीचरों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा गया। इसके चलते दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा क्राति शुरू हो सकी।

12 नए एप्लाइड लर्निंग स्कूल

सीएम केजरीवाल ने इस बार भी दिल खोलकर शिक्षा बजट पर खर्च किए। इसके साथ ही 12 नए एप्लाइड लर्निंग स्कूल भी शुरू किए जाएंगे। बच्चों को अपना कौशल दिखाने के लिए अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ-साथ टीचरों को भी खास उपहार दिए गए हैं। बजट में सभी टीचिंग स्टाफ को नए टैबलेट देने की बात कही है। सभी टीचर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल व अन्य टीचिंग स्टाफ को नए टैबलेट उपलब्ध कराएंगे। आने वाले साल में 37 डॉ. आंबेडकर एक्सीलेंस स्कूल बनाएंगे।

अन्य राज्यों से अधिक है बजट

वहीं इससे पहले यानी पिछले साल दिल्ली का बजट 16278 करोड़ रुपये था। इस साल बढ़ाकर इसे 16575 कर दिया है। वहीं दिल्ली का बजट कई राज्यों से अधिक है। छत्तीसगढ़ और असम सहित अन्यों राज्यों से दिल्ली का बजट अधिक है। वहीं पिछले साल मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली का बजट अन्य राज्यों से कहीं अधिक है। अन्य राज्य शिक्षा पर अधिक बजट खर्च नहीं करते हैं।

क्या बोले थे मनीष सिसोदिया

दिल्ली सरकार का शिक्षा का मॉडल स्कूल की बिल्डिंग बनाने और अच्छे नंबर लाने से कहीं आगे निकल चुका है। हमने सबसे ज्यादा बजट शिक्षा को दिया। न्यू यॉर्क टाइम्स ने भी स्कूलों की सफलताओं को प्रकाशित करेगा कोई सोच भी नहीं सकता था।

यह भी पढ़ें- बजट पर बोले केजरीवाल: दिल्ली में 'ईमानदार' सरकार इसलिए कभी घाटा नहीं हुआ, मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+