दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को दिया झटका! इस वरिष्ठ नेता ने थामा AAP का हाथ
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी दिलचस्प मोड़ पर है। आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के कई अन्य दलों का भी समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में शनिवार को आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। इसी बीच दिल्ली महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप का हाथ थाम लिया।
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल जी ने आज आम आदमी पार्टी के जनहितकारी कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर अरविंद केजरीवाल जी की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। वहीं, बीजेपी के भी बड़े नेताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की थी। आप के बड़े नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications