DELHI MAYOR पद पर शैली ओबेरॉय की जीत पर केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अपने प्रतिद्वंदियों पर झूठे केस करना एक कमजोर और कायर इंसान की निशानी है। जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, हम पर और भी बहुत केस किए जाएंगे।

Delhi Mayor Shelly Oberoi: दिल्ली मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। दिल्ली मेयर पद पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत और गुंडागर्दी की हार हुई है। शैली ओबेरॉय के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अपने प्रतिद्वंदियों पर झूठे केस करना एक कमजोर और कायर इंसान की निशानी है। जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, हम पर और भी बहुत केस किए जाएंगे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई हैं। शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया है। शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले हैं तो वहीं, भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं। शैली ओबेरॉय के दिल्ली की मेयर बनते ही सदन 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजने लगा। आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबेरॉय पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद है। शैली ओबेरॉय ने दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी को बेदखल कर दिया है। शैली ओबेरॉय की जीत पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज की जीत जनता की जीत है। ये कहा जा सकता है कि गुंडे हार गए और जनता जीत गई। ईमानदारी, सच्चाई और शराफत की जीत हुई है।
Recommended Video

तो वहीं, दिल्ली की मेयर चुने जाने के बाद शैली ओबेरॉय ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे। आपको बता दें कि शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं। पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के गढ़ में जीत दर्ज की। 39 साल की शैली ओबेरॉय पश्चिम दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की निर्वाचित पार्षद हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। वह भारत वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया के टॉप देशों को टक्कर देगा दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल: अरविंद केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications