तिहाड़ जेल में इंसुलिन मुहैया कराने के लिए केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल में बंद केजरीवाल हाई शुगर के मरीज हैं, उन्हें जेल में इंसुलिन उपलब्ध करवाया जाए इसलिए लिए दिल्ली सीएम की ओर से उनके वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल में इंसुलिन मुहैया कराने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की है। केजरीवाल की इस याचिका पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोर्ट ने सुनवाई की।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सीएम की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया। केजरीवा ने अनी याचिका में जेल अधिकारियों को इंसुलिन देने और उनके तीव्र मधुमेह और रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव के संबंध में रोजाना 15 मिनट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श देने का निर्देश देने की मांग की थी।
बता दें अरविंद केजरीवाल टाइप II मधुमेह के रोगी है। वहीं गुरुवार को कोर्ट ने ईडी ने दावा किया था कि केजरीवाल लगभग हर दिन केले, आम, मिठाइयां और मीठी चाय पी रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने ईडी के अस आरोप का खंडन किया था। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल में इंसुलिन उपलब्ध कराने के लिए राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक याचिका दायर की है।
गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि केजरीवाल अपने ब्लड शुगर बढ़ाने के लिए जानबूझकर आम, आलू पुरी, केला और मिठाई खाकर "जमानत के लिए ग्राउंड तैयार कर रहे हैं। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल में अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति मांगने वाले केजरीवाल के आवेदन पर विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सुनवाई की थी।
कोर्ट में ईडी द्वारा केजरीवाल के खान पान को लेकर किए गए दावे को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने खारिज किया था और आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल अधिकारियों ने केजरीवाल को इंसुलिन देने से इनकार कर दिया है।
आतिशी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री का शुगर लेवल 300 mg/dl से अधिक है, लेकिन जेल अधिकारियों ने उन्हें इंसुलिन देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली सरकार की मंत्री केजरीवाल के घर में बने भोजन की आपूर्ति रोककर उन्हें मारने की साजिश की जा रही है।।












Click it and Unblock the Notifications