'शिक्षा पर बात' कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'शिक्षा पर बात, माता-पिता के साथ' कार्यक्रम में अभिभावकों से सीधा संवाद किया। केजरीवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को पौधा रोपने के समान बताया और दावा किया कि अगर इस पौधे को रौंद दिया गया तो गरीब बच्चे की शिक्षा खतरे में पड़ जाएगी।
आप के 'शिक्षा पर बात, माता-पिता के साथ' कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में अभिभावकों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि पार्टी के सत्ता में आने से पहले, दिल्ली के सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल था, टिन शेड और टेंट में संचालित होते थे और बच्चे स्कूल जाना नहीं जाना चाहते थे।

इस दौरान अभिवावकों ने केजरीवाल से कहा, पहले सरकारी स्कूल बदहाल थे, देश के किसी भी राज्य में दिल्ली में उनके द्वारा बनाए गए सरकारी स्कूल जैसे स्कूल नहीं हैं। आप सरकार ने जो काम किया है दूसरे राज्यों की सरकारें उसे फोलो कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने शिक्षा व्यवस्था के बारे में अभिभावकों से उनके सुझाव मांगे और कहा, दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हमने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो एक छोटे पौधे को रोपने के समान हैं। इसे रौंदने से इस देश में गरीब बच्चों की शिक्षा खतरे में आ जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अभिवावकों ने एक-एक कर अपनी बातें रखी और आप सरकार के काम की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications