दिवाली से पहले सीएम केजरीवाल ने बुजुर्ग पेंशनर्स को दिया बड़ा तोहफा
दीपावली से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत जिन लोगों को पेंशन मिल रही है, उन्हें अब सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
बुजुर्ग पेंशनर्स को अगर अपना जीवन प्रमाण पत्र देना है, खाता नंबर में संशोधन कराना है या फिर जिले का नाम दर्ज करके अनपा रजिस्ट्रेशन कराना हो, ये सारे काम अब घर बैठे ऐप पर हो जाएगा। सरकार की ओर से धरोहर मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है जिसपर ये सारे काम आसानी से हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिव्यांगों के राज्य पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान धरोहर ऐप को लॉन्च कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन तमाम दिव्यांगों को भी सम्मानिति किया जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस ऐप से लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें एक क्लिक पर अपनी समस्या का समाधान मिलेगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित शाह ऑडिटोरियम में 11 दिव्यांगजनों को सोमवार को सम्मानित किया। इसके अलावा 4 ओलंपिक खिलाड़ियों को भी राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरोहर ऐप पर पेंशन लाभार्थी अपनी शिकायत को आसानी से दर्ज करा सकते हैँ। जिसका निस्तारण तुरंत किया जाएगा।
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास सभी के लिए योजनाए हैं। इस दौरान दिल्ली के समाज कल्यांण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि सरकार यूडीआईडी कार्ड जारी करने के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने की कोशिश कर रही है। जिसे दिखाकर दिव्यांग बसों में मुफ्त सफर कर सकते हैं। जरूरतमंदों के लिए दिल्ली सरकार का समर्पण पूरे देश के लिए एक मॉडल है।












Click it and Unblock the Notifications