Arvind Kejriwal: इस 5 सितारा होटल में हुई केजरीवाल की बेटी की सगाई, किराया जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Arvind Kejriwal Daughter Marriage: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी बेहद ही आलीशान ढंग से शुक्रवार 18 अप्रैल को राजधानी में संपन्न हुई, बेहद ही हाई प्रोफाइल इस शादी को मीडिया की पहुंच से काफी दूर रखा गया था। आलम ये था कि हर्षिता की शादी और सगाई की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं तब जाकर आम जनता को पता चला कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख की बेटी की शादी हुई है।

आपको बता दें कि हर्षिता की शादी तो कपूरथला हाउस में संपन्न हुई लेकिन इससे पहले गुरुवार रात को सगाई की रस्में दिल्ली के 5 सितारा होटल में शांगरी-ला इरोस में हुई थी।

Arvind Kejriwal

इसकी गिनती देश के लग्जरी होटल में होती है, जहां शादी करने का खर्च 1.5- 1.7 करोड़ रुपये तक के बीच आता है। ये होटल अपनी सुंदरता और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर हैं। इस होटल में कई तरह के वेडिंग पैकेज हैं, जिसे लोग अपने बजट के हिसाब से चुनते हैं।

आइए जानते हैं शांगरी-ला इरोस होटल के बारे में खास बातें...

  • शांगरी-ला होटल दिल्ली में 19, अशोका रोड, जनपथ, कॉनॉट प्लेस में स्थित है।
  • इसकी वेबसाइट के अनुसार ये हार्ट ऑफ सिटी में है क्योंकि यहां से मेट्रो स्टेशन और राष्ट्रपति भवन दोनों ही काफी निकट है।
  • यही नहीं शांगरी-ला - इरोस नई दिल्ली होटल इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 मिनट की ड्राइव पर है।
  • इसके जनरल मैनेजर अभिषेक साधु हैं तो वहीं इसके डायरेक्टर परमिंदर पुरी हैं।
  • यहां आप आसानी से प्री वेडिंग शूट करा सकते हैं, इसलिए भी ये युवाओं के लिए शादी की पहली पसंद बना हुआ है।
  • मैरिज पैकेज में ये डेकोरेशन के साथ-साथ खाने-पीने का पूरा इंतजाम करते हैं।

कौन हैं केजरीवाल के दामाद? (Arvind Kejriwal)

आपको बता दें कि हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन , दोनों कॉलेज फ्रेंड हैं, दोनों की मुलाकात आईआईटी दिल्ली में हुई थी, पढ़ाई करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे, दोनों के घरवालों को भी इस रिश्ते से कोई इनकार नहीं था।

लाइफ पार्टनर बनने से पहले बिजनेस पार्टनर बने (Arvind Kejriwal)

मालूम हो कि हर्षिता और संभव दोनों लाइफ पार्टनर बनने से पहले बिजनेस पार्टनर बने हैं, जी हां, दोनों ने हाल ही में एक स्टार्टअप भी शुरू किया है, जिसका नाम Intract है। इसके अलावा संभव-हर्षिता दोनों वेलनेस-टेक स्टार्टअप का भी पार्ट है जो कि हेल्दी फूड और हेल्दी लाइफ के बारे में बताता है।

अरविंद केजरीवाल कब से कब तक दिल्ली के सीएम रहे?

अरविंद केजरीवाल 2013 से 2014 और 2015 से 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।

अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री कैसे बने थे?

कांग्रेस के समर्थन से अरविंद केजरीवाल पहली बार 28 दिसंबर 2013 को सीएम बने थे।

अरविंद केजरीवाल का पहला कार्यकाल कितने दिन का था?

अरविंद केजरीवाल का पहला कार्यकाल मात्र 49 दिन का था, उन्होंने 14 फरवरी 2019 को पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+