जानिए कोर्ट से पुलिसवाले ने क्यों कहा कि केजरीवाल ने शिष्टता की हद पार की

आप नेता केजरीवाल के खिलाफ इस मामले में मानहानि का केस दर्ज कराने वाले तनेजा का दावा है कि पुलिसवालों को ठुल्ला कहकर केजरीवाल ने पूरी पुलिस बिरादी का अपमान किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए एक पुलिसवाले ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिसवालों को 'ठुल्ला' कहकर शिष्टता की सभी हदें पार कर दीं। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान यह शब्द पुलिसवालों को संबोधित करते हुए कहा था।

Arvind Kejriwal crossed decency limits by ‘Thulla' remark: HC told by delhi policeman filing a reply in court. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए एक पुलिसवाले ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिसवालों को 'ठुल्ला' कहकर शिष्टता की सभी हदें पार कर दीं। आपको बता दें कि अर

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अनिल कुमार तनेजा ने जस्टिस मुक्ता गुप्ता के समक्ष जवाब फाइल करते हुए यह बात कही।

आप नेता केजरीवाल के खिलाफ इस मामले में मानहानि का केस दर्ज कराने वाले तनेजा का दावा है कि पुलिसवालों को ठुल्ला कहकर केजरीवाल ने पूरी पुलिस बिरादी का अपमान किया है।

उनके मुताबिक, एक संवैधानिक पद पर होने की वजह से उनके कहे का पब्लिक डोमेन में महत्व है। इससे दिल्ली पुलिस के लोगों के साथ ही पब्लिक की भी भावनाएं आहत हुई हैं।

ऐसा अपमानजनक शब्द का प्राइम टाइम में एक टीवी इंटरव्यू पर इस्तेमाल कर केजरीवाल ने शिष्टता की सभी हदें पार कर दी हैं।

इससे पहले कोर्ट भी केजरीवाल से ठुल्ला शब्द का मतलब उन्हीं से पूछ चुकी है। जवाब में केजरीवाल ने कहा था कि यह शब्द उन्होंने पुलिसवालों के खिलाफ नहीं बोला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+