बेटी के ब्याह में पुष्पा बने अरविंद केजरीवाल, स्टेप्स देखकर आप भी लगाने लगेंगे ठुमके, देखें Video

Arvind kejriwal daughter wedding: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने गुरुवार को संभव जैन संग शादी रचाई। दिल्ली के शांगरी-ला होटल में पहले सगाई समारोह और मेंहदी कार्यक्रम हुआ। इसके बाद कपूरथला हाउस में हर्षिता और संभव जैन ने सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे।

केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी का जश्न बड़े ही शानदार तरीके से संपन्‍न हुआ। इस शादी समारोह में परिवार के सदस्य और आप नेताओं के अलावा चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। बेटी हर्षिता की सगाई समारोह में पापा अरविंद केजरीवाल अलग ही अंदाज में नजर आए।

Arvind Kejriwal

पुष्‍पा वाले अंदाज में दिखें पापा केजरीवाल, पत्‍नी संग लगाए ठुमके

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेटी की सगाई में पत्‍नी सुनीता संग फिल्‍म पुष्‍पा-2 के फेमस गाने 'अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सामी... पर ठुमके लगाते स्‍टेज पर नजर आए। सोशल मीडिया पर केजरीवाल का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

Kejriwal s daughter s wedding

इस वीडियो में केजरीवाल पुष्‍पा 2 फिल्‍म के गाने पर केजरीवाल बड़े ही राेमांटिक अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। केजरीवाल का ये अवतार देखकर हर कोई दंग हो गया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने पत्‍नी संग किया भंगड़ा

हर्षिता और संभव जैन की संगाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर भी उत्सव में शामिल हुए और 'नाची जो साडे नाल' की धुन पर भांगड़ा किया। सगाई में परिवार और दोस्त मस्‍ती करते नजर आ। इन पलों को कैद करने वाले वीडियो सामने आए, जो उत्सव के माहौल की झलक दिखाते हैं।

केजरीवाल ने बेटी की शादी की खबर सीक्रेट रखी थी

भगवंत सिंह मान के अलावा पंजाब के कई मंत्री भी मौजूद थे। हालांकि, उपस्थित लोगों और कार्यक्रम की डिटेल सिक्रेट रखी थी। शुक्रवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में शादी संपन्‍न हुई जिसकी भी जानकारी पहले नहीं साझा की गई थी।

कौन हैं अरविंद केजरीवाल का दामाद?

संभव जैन ने दिल्‍ली आईआईटी से इंजीनियरिंग की है और संभव जैन ने हर्षिता केजरीवाल के संग ही केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। संभव जैन एक बड़ी कंपनी में कंसल्टेंसी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट हैं और उन्‍होंने हर्षिता के साथ मिलकर एक स्टार्टअप भी हाल ही में शुरू किया है।हर्षिता के साथ ही केमिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। संभव एक जानी-मानी कंसल्टेंसी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। हाल ही में, हर्षिता और संभव ने मिलकर एक स्टार्टअप की भी शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+