अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत के बाद दिल्‍ली में BJP को कितनी सीटें दे रहा फलोदी सट्टा बाजार?

Arvind Kejriwal News Delhi: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 मई 2024 को सुप्रीम कोर्ट से एक जून तक अंतरिम जमानत मिली है। केजरीवाल को कथित दिल्‍ली शराब घोटाला नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED द्वारा गिरफ्तार करके जेल भिजवाया गया था।

अब 40 दिन बाद अरविंद केजरीवाल आज शाम तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि अंतरिम जमानत के दौरान केजरीवाल के चुनाव प्रचार या बयानों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना होगा। वापस जेल में आना होगा।

Phalodi Satta Bazar on Arvind Kejriwal

इधर, लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्‍ली की सातों सीटों पर भी हर किसी की नजर है। पिछले चुनाव में दिल्‍ली की सभी सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। इस बार दिल्‍ली में क्‍लीन स्‍वीप की राह मुश्किल है।

चुनाव में अपने सटीक अनुमानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भी दिल्‍ली लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपना अनुमान बताया है। फलोदी सट्टोरियों की मानें तो भाजपा दिल्‍ली में सिर्फ 7 में से छह ही सीट जीत पाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली की 7 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में है। मनोज तिवारी-कन्हैया कुमार वाली नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट पर सबसे अधिक 28 कैंडिडेट मैदान में हैं। सबसे अधिक उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली से मैदान में हैं। दिल्‍ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

दिल्‍ली में चांदनी चौक, नोर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली, ईस्‍ट दिल्‍ली, नई दिल्‍ली, नोर्थ वेस्‍ट दिल्‍ली, वेस्‍ट दिल्‍ली, साउथ दिल्‍ली के नाम से सात सीट हैं। साल 2024 का चुनाव दिल्‍ली में खास होने वाला है, क्‍योंकि इस बार भाजपा और इंडिया ब्‍लॉक के बीच सीधी टक्‍कर है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में सीट बंटवारा किया है। दिल्‍ली में इंडिया ब्‍लॉक गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर प्रत्‍याशी उतार रखे हें।

दिल्‍ली में प्रमुख उम्‍मीदवार

1. नई दिल्‍ली सीट पर सोमनाथ भारती AAp vs बांसुरी स्‍वराज BJP
2. उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली सीट पर मनोज तिवारी BJP vs कन्‍हैया कुमार कांग्रेस
3. दक्षिण दिल्‍ली सीट पर सहीराम पहलवान AAP vs रामवीर सिंह बिधूड़ी BJP
4. चांदनी चौक सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल vs कांग्रेस के जेपी अग्रवाल
5. उत्‍तर-पश्चिम दिल्‍ली सीट पर भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया vs कांग्रेस के उदित राज
6. पूर्वी दिल्‍ली सीट पर आप के कुलदीप कुमार vs भाजपा के हर्ष मल्‍मोत्रा
7. पश्चिम दिल्‍ली सीट पर आप के महाबल मिश्र vs कमलजीत सहरावत

फलोदी सट्टा बाजार: भाजपा को कहां कितने सीटों का अनुमान?

गुजरात में 26 सीटें
मध्‍यप्रदेश में 27-28 सीटें
राजस्‍थान में 18-20 सीटें
छत्‍तीसगढ़ में 10-11 सीटें
उत्‍तराखंड में 5 सीटें
दिल्‍ली में 6-7 सीटें
हरियाणा में 5-6 सीटें
उत्‍तर प्रदेश 64-65 सीटें
झारखंड में 10-11 सीटें
तमिलनाडु में 3-4 सीटें
ओडिशा में 11-12 सीटें
पंजाब में 2-3 सीटें
तेलंगाना में 5-6 सीटें
हिमाचल में 4 सीटें
पश्चिम बंगाल में 20-22 सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+