'दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल', केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा हमला; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
New Delhi: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।
केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरेआम हत्याएं हो रही हैं। केजरीवाल ने लिखा कि अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है।

केजरीवाल ने कहा, आज शाम को नांगलोई में ऐसे दो परिवारों से मिलने जा रहा हूँ। एक परिवार की दुकान पर दिन-दहाड़े गोलियाँ चली थीं। दूसरे परिवार से फ़ोन पर करोड़ों रूपए की फ़िरौती माँगी गई। और ये सब पूरी दिल्ली में हो रहा है, रोज़ अख़बारों में खबरें छप रही हैं।
केजरीवाल ने आगे लिखा, क्या किसी ने ये सोचा था कि दिल्ली एक दिन देश का extortion Capital बन जाएगा?
उन्होंने लिखा कि और ये सब अमित शाह जी के घर के कुछ किलोमीटर दूर ही हो रहा है। दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे हैं और ये लोग हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications