एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पवन कुमार के गांव पहुंचे अरविंद केजरीवाल, किया बड़ा ऐलान
एशियन गेम्स में जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया उसकी हर ओर तारीफ हो रही है। दिल्ली के जिन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया है उनसे अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर मुलाकात की उन्हें बधाई दी।
इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने पवन कुमार शेरावत से उनके गांव जाकर मुलाकात की है। दिल्ली देहात में स्थित पवन के गांव पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने पवन कुमार को सम्मानित किया। बता दें कि पवन ने इंडिया कबड्डी 2023 में टीम के कप्तान थे। भारत की टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खास नीति बनाई थी। इस नीति के तहत हर खिलाड़ी को फायदा पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार पवन को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी।
बता दें कि दिल्ली सरकार प्ले एंड प्रोग्रेस और मिशन एक्सीलेंस पॉलिस चला रही है जिसके तहत खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। पिछले साल केजरीवाल सरकार ने खेल के क्षेत्र में जबरदस्त काम किया। केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल हमारी सरकार ने जितना काम खेल के क्षेत्र में किया है, शायद ही किसी सरकार ने किया हो।
केजरीवाल ने कहा कि बवाना में आकर मेरी खुद की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान राजीव गांधी स्टेडियम को जेल बनाया गया था। हमने यहां पर रातें काटी हैं। यहीं पर बैठकर हमने क्रांतिकारी गीत गाए हैं, रोटी खाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें तीन तरह की पॉलिसी के जरिए मदद देतेहैं। पहली पॉलिसी प्ले एंड प्रोग्रेस है, यह छोटे बच्चों के लिए है. 13-14 साल से कम उम्र के बच्चों के अंदर अगर क्षमता है तो उन्हें 2-3 लाख रुपए की मदद दी जाती है। यह राशि बच्चों के खान-पान, कोचिंग आदि में खर्च होती है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने बवाना में शानदार स्टेडियम बनाया है। इसपर 16 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। नजफगढ़, कैर, मुंडेला, प्रहलादपुर में भी नया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनकर तैयार हो गया है। एक साल के भीतर गरांव, देहात में बड़े पैमाने पर खेल के इंफ्रस्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications