Arvind Kejriwal ने LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पहले दिल्ली की दिवाली नहीं होने दी अब योग पर रोक लगा रहे हैं
Arvind Kejriwal, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी वीके सक्सेना के बीच जारी तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि, बीजेपी दिल्ली में सभी अच्छे कामों को रोकने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में सभी अच्छे कामों को रोकने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने अपने अच्छे कामों दिवाली समारोह, रेड लाइट ऑन, गाडी ऑफ अभियान का उल्लेख किया।

Recommended Video
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में योगा क्लास रुकेंगी नहीं। मेरी सभी योग टीचर से अपील: कल से घर-घर जाकर योग करायें।मुझे भीख भी मांगनी पड़ी तो भी आपकी फीस दूंगा। ये लोग अहंकार में कानून का दुरुपयोग कर चाहे सरकार से समर्थन वापस ले लें, लेकिन दिल्ली की योगशाला होगी। दिल्ली सरकार द्वारा 590 स्थानों पर 17000 लोगों को फ़्री में योगा करवाया जाता था।
केजरीवाल ने कहा कि, पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझ रहे 11,000 लोगों को फ़ायदा हो रहा था। लेकिन इन्होंने दिल्ली की योगशाला को बंद करवा दी है। आज अस्थमा जैसी बीमारी से पीड़ित लोग योगा करने से रह गए हैं। इन्होंने योग रोकने की कोशिश की, पर हम रुकने वाले नहीं। 17,000 नहीं, 17 Lakh लोगों को योग कराएंगे, एक दिन दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को फ्री में योग सिखाएंगे-ये हमारा मकसद है।
केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब में में 3 करोड़ लोगों को योग सिखाएंगे। गुजरात में सरकार बनाकर वहां भी करेंगे। इन्होंने (बीजेपी) दिल्ली की दिवाली और रेड लाइट ऑन, गड्डी ऑफ केंपेन नहीं होने दिया। अब मोहल्ला क्लिनिक में फ्री दवाइयों टेस्ट के टेंडर रोकने वाले हैं। गेस्ट टीचर और कच्चे कर्मचारियों को परेशान करने वाले हैं। एलजी बीजेपी जितने तीर चलाएंगे, आपका बेटा ढाल बनकर आगे खड़ा होगा।












Click it and Unblock the Notifications