Arvind Kejriwal: आप का BJP पर हमला, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ ने बताया कैसे शुरू हुई घोटाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय पर हमलावर है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर ईडी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में जो बयान दिया उसमें उन्होंने कहा कि जब से इस केस की जांज की शुरूआत हुई है तभी से शराब घोटाला शुरू हो गया।
उन्होंने कहा ईडी की शराब नीति मामले की जांच के दो कारण हैं। पहला कारण आम आदमी पार्टी पर एक स्मोक स्क्रीन का निर्माण करना और दूसरा ईडी जबरन वसूली रैकेट चला सके।
सौरभ भारद्वाज ने कहा जब सीएम केजरीवाल ईडी की हिरासत में नहीं थे तब भी उपराज्यपाल नहीं थे कि दिल्ली में हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार काम करे और चले। उन्होंने कहा हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है, केजरीवाल को जल्द न्याय मिलेगा।
दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा हाईकोर्ट ने सीएम के इस्तीफे की मांग वाली याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications