दिल्ली में शुरू धूल विरोधी अभियान, गोपाल राय ने निर्माणाधीन साइट्स का किया दौरा
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए केजरीवाल सरकार धूल विरोधी अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत धूल को रोकने की कोशिश की जा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस अभियान के तहत दिल्ली के निर्माणाधीन स्थलों का दौरा किया।
गोपाल राय ने अपने दौरे की जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करके दी। उन्होंने लिखा, 'Anti Dust Campaign' के तहत सराय काले खां के पास चल रहे RRTS प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया। वहां चल रहे निर्माण कार्य में प्रदूषण से संबंधित भारी अनियमितताएं पाई गई। जिसके लिए DPCC को सम्बंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अपने दौरे के दौरान गोपाल राय ने आरआरटीएस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। आरआरटीएस प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर धूल प्रदूषण से जुड़ी कई अनियमितताएं पाई गई। जिसके बाद यहां कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिसका संतोषजनक जवाब नहीं देने की वजह से 50 हजार रुफए का जुर्माना लगाया गया। साथ निर्माण स्थलों पर 14 दिशा निर्देसों को लागू करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि अगर नियमों का पालन नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि दिल्ली में होटल और रेस्टोरेंट में कोयले के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सर्दियों में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार कदम उठा रही है।
गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए 591 टीम का गठन किया गया है। साथ ही 530 वॉटर स्प्रिंकलर की मदद ली जा रही है। इसके अलावा 258 धूल कण रोधी चलंत उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली में अधिक प्रदूषण वाले 13 स्थानों की पहचान की गई है।












Click it and Unblock the Notifications