दिल्ली में जारी है केजरीवाल सरकार का एंटी डस्ट अभियान, गोपाल राय ने किया कड़कड़डूमा का दौरा

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश की केजरीवाल सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। इस कड़ी में प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एंटी डस्ट अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वह दिल्ली में निर्माणाधीन स्थलों पर जाकर उसका दौरा कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

गोपाल राय आज कड़कड़डूमा के पास एनबीसीसी द्वारा किए जा रहे निर्माण स्थल का दौरा किया। गोपाल राय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा, एन्टी डस्ट कैम्पेन के तहत कड़कड़डूमा के पास NBCC द्वारा किए जा रहे निर्माण स्थल का दौरा किया। वहां चल रहे निर्माण कार्य में प्रदूषण से संबंधित अनियमितताएं पाई गई। जिसके लिए DPCC को सम्बंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

gopal rai

इससे पहले गोपाल राय ने सराय काले खां का दौरा किया था। इस दौरे के बारे में जानकारी देते हुए गोपाल राय ने कहा, 'Anti Dust Campaign' के तहत सराय काले खां के पास चल रहे RRTS प्रोजेक्ट स्थल का दौरा किया। वहां चल रहे निर्माण कार्य में प्रदूषण से संबंधित भारी अनियमितताएं पाई गई। जिसके लिए DPCC को सम्बंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

वहीं वजीरगंज इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा करने के लिए गोपाल राय 7 अक्टूबर को पहुंचे थे। इस दौरे के बारे में गोपाल राय ने कहा, 'Anti Dust Campaign' को लेकर वजीरपुर हॉट स्पॉट का दौरा किया। वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बढ़ रहे प्रदूषण का जायजा लिया एवं सबंधित अधिकारियों को एरिया में हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव एवं सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+