चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वीर सिंह धींगान 'AAP' में शामिल

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने फिर एक बड़ा दांव चल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में वीर सिंह धींगान को शामिल कराया। तीन बार विधायक रह चुके वीर सिंह धींगान को पार्टी ज्वाइन कराते हुए मंच से ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सीमापुरी से विधानसभा चुनाव का टिकट देने का ऐलान भी कर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने वीर सिंह धींगान का स्वागत किया

अरविंद केजरीवाल ने धींगान के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि वीर सिंह धींगान जी कई वर्षों से जनता के लिए काम करते आये हैं। आज इनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से हमारे दलित उत्थान के काम को काफ़ी मजबूती मिलेगी। सीमापुरी क्षेत्र के अंदर धींगान जी ने काफ़ी काम किया और आज हम सीमापुरी के भावी विधायक को AAP में शामिल करा रहे हैं। आज पूरी दिल्ली की जनता AAP के साथ खड़ी है और दूसरे दलों के अच्छे नेता हमारे साथ जुड़ रहे हैं। यह बताता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही है।

Arvind Kejriwal

दुर्गेश पाठक ने क्या कहा?

आप नेता दुर्गश पाठक ने वीर सिंह धींगान की पार्टी में ज्वाइनिंग पर कहा, सीमापुरी विधानसभा से तीन बार के विधायक और दलित समाज के लिए वर्षों से काम करने वाले वीर सिंह धींगान जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह AAP के लिए बेहद ही ख़ुशी का दिन है।

केजरीवाल के काम से प्रभावित हूं- वीर सिंह धींगान

वहीं, पार्टी में शामिल होने पर वीर सिंह धींगान ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के कामों और नीतियों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस छोड़ AAP की सदस्यता ले रहा हूं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी ही दलितों और पिछड़ों के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और आज से मैं AAP के सदस्य के रूप में जनता की सेवा करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+