दिल्ली के एमिटी स्कूल को आया बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, जांच में जुटी पुलिस
Bomb Threat to Amity School, Pushp Vihar, Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार धमकी भरा ईमेल पुष्प विहार इलाके में स्थित एमिटी स्कूल को मिला है। ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस को कहना है कि आज सुबह करीब 3.10 बजे एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, पुष्प विहार में बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल परिसर की गहन जाँच की जा रही है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इस महीने की शुरुआत में आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। पीटीआई समाचार एजेंसी के मुताबिक, डीपीएस आरके पुरम को सुबह करीब 9 बजे परिसर में दो बम होने की ईमेल मिला जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
हाल ही में, चेन्नई के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी, जिसके कारण छात्रों को स्कूल छोड़ना पड़ा और इन शैक्षणिक संस्थानों को बंद करना पड़ा। धमकियों ने स्कूल अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निकासी प्रोटोकॉल को तेजी से लागू किया।












Click it and Unblock the Notifications