अमित शाह ने दिल्ली को Shootout की राजधानी बना दिया; सिसोदिया ने उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा

Delhi News: दिल्ली में कानून व्यवस्था का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया। आप नेता और विधायक मनीष सिसोदिया ने भी Law & Order को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

विधायक मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसी NCRB के आंकड़े ही दिल्ली में बदहाल हो चुकी क़ानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा, अमित शाह ने दिल्ली को Shootout की राजधानी बना दिया है।

Manish Sisodia

केजरीवाल ने भी उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा

वहीं, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर बढ़ रहे अपराध को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से तीखे सवाल पूछे। केजरीवाल ने कहा, साबरमती जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई ने खौफ का माहौल बना दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बिश्नोई को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। वह जेल में रहकर अपना पूरा काम चला रहा है। लॉरेंस बिश्नोई ने हंगामा मचा रखा है। यह जिस जेल में बंद है, वो बीजेपी शासित गुजरात के अंदर है। समझ नहीं आता है कि लॉरेंस बिश्नोई वहां से कैसे गैंग चला रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+