Air pollution: दिल्ली में अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, ऑनलाइन क्लास रहेंगी जारी- शिक्षा निदेशालय
वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने रविवार को कहा कि अगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन क्लास चालू रहेंगी।
नई दिल्ली, 21 नवंबर। कोरोना के बाद अब दिल्ली वायु प्रदूषण का सितम झेल रही है। दिल्ली सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी दिल्ली की हवा साफ नहीं हो पा रही है। नतीजतन सरकार को पिछले हफ्ते दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने व सभी सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश देना पड़ा।

Recommended Video
वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने रविवार को कहा कि अगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन क्लास चालू रहेंगी। आदेश में दिल्ली सरकार ने कहा कि जो संस्थान कोविड महामारी के कारण बंद रहने के बाद अभी खुलने लगे थे, उन्हें भी ऑनलाइन क्लास आयोजित करानी होंगी।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओवैसी बोले- हम चुनाव जीतने की स्थिति में
इससे पहले, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु प्रदूषण संकट से निपटने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों को कई निर्देश जारी किए थे। आयोग ने यह भी कहा था कि दिल्ली के 300 किमी के दायरे में स्थित 11 थर्मल पावर प्लांटों में से केवल पांच - एनटीपीसी, झज्जर; महात्मा गांधी टीपीएस, सीएलपी झज्जर; पानीपत टीपीएस, एचपीजीसीएल; नाभा पावर लिमिटेड टीपीएस, राजपुरा और तलवंडी साबो टीपीएस, मनसा ही 30 नवंबर तक चालू रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications