Delhi News: अब 20 नवंबर से खुलेंगे दिल्ली के सभी स्कूल, लगेंगी ऑफलाइन मोड पर क्लासेस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा पहले से कुछ साफ हो गई है। जिसको देखते हुए प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू केंद्र की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण को भी हटा लिया गया है। वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए अब सोमवार से सभी स्कूल ऑफलाइन मोड पर फिर से खुलेंगे। यह ऐलान शनिवार को शिक्षा निदेशालय ने किया है।

जारी निर्देश में कहा गया कि दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 20 नवंबर यानी सोमवार से सभी कक्षाएं (प्री-स्कूल से बारहवीं कक्षा तक) फिजिकली रूप से फिर से शुरू करेंगे। हालांकि, इस आदेश के जारी होने से अगले एक सप्ताह तक आउटडोर खेल गतिविधियां और सुबह की सभाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।

Delhi School

शिक्षा निदेशालय के एक परिपत्र में कहा गया है कि एक्यूआई में सुधार और आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमान के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि निकट भविष्य में दिल्ली के एक्यूआई में किसी तेज गिरावट का कोई संकेत नहीं है। सर्कुलर में कहा गया है कि प्री-स्कूल से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए कक्षाएं 20 नवंबर से फिर से शुरू होंगी।

क्या है GRAP के चार चरण?
आपको बता दें कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू किया जाता है। इसके चार चरण हैं। जिसमें स्टेज I - खराब (AQI 201-300), स्टेज II - बहुत खराब (AQI 301-400), स्टेज III - गंभीर (AQI 401-450) और स्टेज IV - गंभीर प्लस (AQI 450 से ऊपर) है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+