तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव से मिलने उनके दिल्ली आवास पहुंचे अखिलेश यादव, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव से मिलने उनके दिल्ली आवास पहुंचे अखिलेश यादव, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दिल्ली, 21 मई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शनिवार की दोपहर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद अखिलेश यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मिलने उसके आवास पहुंचे है और देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राजनेताओं की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मुलाकात राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ कई अहम बिंदू पर होगी।

Akhilesh Yadav reaches the residence of Telangana CM K Chandrashekar Rao in Delhi to meet him

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सप्ताह भर के अपने दौरे के तहत दिल्ली में हैं। यादव ने यहां तुगलक रोड स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 'समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की। उनकी बैठक जारी है। दोनों नेता राष्ट्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।'

तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव के कार्यक्रम के अनुसार, वह राजनीतिक, मीडिया और आर्थिक विशेषज्ञों से मिलेंगे तथा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद भी करेंगे। राव केंद्र के खिलाफ 'किसानों के अधिकारों के लिए आंदोलन' के दौरान जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। वह 22 मई की दोपहर को चंडीगढ़ रवाना होंगे। राव उन 600 किसानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने अब रद्द कर दिए गए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+