दिल्‍ली में हवा हुई जहरीली, बढ़ी अस्थमा और एलर्जी वाले मरीजों की संख्‍या

नई दिल्‍ली, 06 नवंबर। दिवाली के एक दिन बाद शुक्रवार की सुबह दिल्ली की एयर क्‍वालिटी 533 पर एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में चली गई। वहीं इसके पहले दिल्‍ली के आस-पास के क्षेत्रों में पराली जलाए जाने से पहले ही दिल्‍ली में प्रदूषण स्‍तर बढ़ गया था। दिल्‍ली की एयर क्‍वालिटी खराब होने के कारण यहां पिछले 10-15 दिनों में हमने अस्थमा और एलर्जी वाले लोगों में लक्षणों वाले मरीजों की संख्‍या में अचानक इजाफा देखा जा रहा है। उन्हें अधिक inhalation therapy जरूरत पड़ रही है।

डॉक्‍टर धीरेन गुप्‍ता

ये जानकारी दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल के बाल रोग विभाग के डॉक्‍टर धीरेन गुप्‍ता ने दी । उन्‍होंने बताया अभी हमारे पास अस्थमा के गंभीर दौरे पड़ने के बाद 3 मरीज भर्ती हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है खासकर वो मरीज जो रेगुलर इन्‍हेलर का इस्‍तेमाल करते हो। डॉक्‍टर ने बताया कि ये उन बच्‍चों को बीमार कर रहा है जो पहले से दमा के खतरे के अंदर थे। इतना ही नहीं उन बच्‍चों को भी सांस लेने में दिक्‍कत हो रही है जो पहले बिलकुल सामान्‍य थे।

वहीं सर गंगाराम अस्पताल के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ अरुण मोहंती ने वायु प्रदूषण के खतरे को लेकर एएनआई से कहा "यह उन लोगों के लिए जोखिम भरा है जिन्हें पहले से ही हृदय रोग और छाती की अन्य समस्याएं हैं।"

बता दें प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा में घुले इस जहर के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ और पर्यावरणविदों ने लोगों के गैर-जिम्मेदार व्यवहार को जिम्‍मेदार बताया है । इस बार भी कई पाबंदियों के बावजूद दिवाली पर दिल्ली में लोगों ने अंधाधुंध पटाखे छोड़े हैं जिसके चलते एक्यूआई खतरनाक स्तर पर बढ़ा हुआ है। दिल्ली वालों को इस लापरवाही के दुष्परिणाम भी झेलने पड़ रहे हैं। वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली वालों की उम्र 9 साल से ज्यादा कम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+