दिल्ली: AIIMS में आज से नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्यों हो रहा है विरोध
दिल्ली: AIIMS में आज से नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्यों हो रहा है विरोध
नई दिल्ली, 26 फरवरी: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य ऑपरेशन थियेटर बंद होने के बाद सोमवार (25 अप्रैल) को एम्स नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष और नर्सिंग अधिकारी हरीश काजला को निलंबित कर दिया गया था। मुख्य ऑपरेशन थियेटर बंद होने की वजह से कम से कम 50 नियोजित सर्जरी रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की। अब एम्स के नर्सिंग अधिकारी हरीश काजला के निलंबन के जवाब में अस्पताल के नर्स संघ के अध्यक्ष, नर्सिंग स्टाफ आज (26 अप्रैल) से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नर्सेज यूनियन ने काजला का निलंबन तत्काल वापस लेने की मांग की है।
Recommended Video

एम्स प्रशासन द्वारा सोमवार (25 अप्रैल) को जारी एक आदेश में लिखा गया है, ''नर्सिंग अधिकारी हरीश कुमार काजला को विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने और शनिवार को ड्यूटी अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए "तत्काल प्रभाव" से निलंबित कर दिया गया है। नर्सिंग अधिकारी हरीश कुमार काजला के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जाता है। इस आदेश के लागू रहने की अवधि के दौरान काजला को मुख्यालय नई दिल्ली में होना चाहिए और (वह) मुख्यालय नहीं छोड़कर नहीं जाएंगे।''
एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शनिवार की घटना के लिए काजला सहित चार नर्सिंग स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और उनके जवाब और विरोध के दौरान मौजूद अन्य डॉक्टरों और नर्सों की गवाही के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद काजला को निलंबित करने की मांग कर रहे एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार (25 अप्रैल) को कहा कि इस "एकतरफा स्थिति" को डॉक्टरों और नर्सों के बीच आमने-सामने की स्थिति के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications