तीन महीने बाद दिल्ली के इस बड़े अस्पताल में शुरू हुई OPD सेवाएं, ये है टाइमिंग
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना-लॉकडाउन के बीच एक बड़ा अस्पताल ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवाएं शुरू करने जा रहा है। यह अस्पताल है- सर गंगा राम हॉस्पिटल। जिसके चेयरमेन डॉ. डीएस राणा ने आज शाम को कहा कि, तीन महीने से बंद आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सर्विस को हम अब बहाल कर रहे हैं।

यहां लॉकडाउन के दरम्यान 'कोविड-19 वॉयलेशन' के चलते ओपीडी बंद कर दी गई थी। अब ओपीडी को फिर से शुरू करने की सूचना देते हुए डॉ. डीएस राणा ने बताया कि, दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में अब लोग सुबह 8 से रात 8 बजे तक बतौर ओपीडी आ सकते हैं।

कोरोना मरीजों लिए के तैयार हुआ अब यह अस्पताल
दिल्ली में ही एक अन्य अस्पताल भी अब कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार है। यह अस्पताल है उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बाड़ा हिदूराव अस्पताल। जिसके प्रबंधन ने कहा कि, हमारे यहां शनिवार से कोरोना मरीजों का इलाज शुरू किया गया है। 200 बिस्तरों के साथ अस्पताल को पहले चरण में शुरू किया जा रहा है।
उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि, हिदूराव अस्पताल में 943 बेड हैं। जिन्हें चरणबद्ध तरीके से उपयोग में लाया जाएगा। इस अस्पताल को वैसे तो कुछ समय पहले ही शुरू किया जाना था, लेकिन तकनीक दिक्कतों की वजह से इसे अब खोला गया है। दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों की कमी पड़ने की खबरों के बीच इस अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज शुरू होने से राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications