'प्रधानमंत्री सदन में आओ... अडानी महाघोटाले की जांच कराओ', केंद्र के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा
अडानी मामले को लेकर आप ने केंद्र सरकार का राज्यसभा में घेराव किया। आप सांसदों ने मामले में राज्यसभा में डिस्कशन की मांग की।

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्ष भी केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी बनाकर जांच की मांग रहा है। इसी बीच मंगलवार को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मामले की जांच कराने की मांग की और केंद्र सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन आओ...अडानी महाघोटाले की जांच कराओ' '। इस मामले को लेकर आप सांसदों ने सदन में केंद्र सरकार को घेरा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
हालांकि, सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर आप सांसदों ने सवाल भी उठाया। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट भी किया गया है। ट्वीट में पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश के हित में बात हो तो सदन स्थगित!! साथ ही आप सांसद संजय आजाद ने अडानी स्कैम पर सदन में चर्चा की और जेपीसी की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के ऊपर इतने बड़े आर्थिक खतरे का जिक्र सदन के एजेंडा में क्यों नहीं?
वहीं, जिस वक्त आप सांसद केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे थे। उस दौरान पीठासीन सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। पीठासीन सभापति ने राज्यसभा में कहा कि आप लोग अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाएं और शांत हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारी ड्यूटी है। कृपया आप लोग शांति बनाए रखें। इसके बावजदू भी आप सांसद नहीं माने जिसके बाद पीठासीन उपसभापति ने कार्यवाही को 12 बजे स्थगित कर दिया।
Recommended Video

सदन में तुर्किये में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
सदन में तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के कारण जान गंवाने वाले लोगों को मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में श्रद्धांजलि दी गई। आपको बता दें कि भूकंप से दोनों देशों में करीब 4500 से अधिक लोगों की जान चली गई, हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं और कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- अडानी विवाद पर विपक्ष का हंगामा, जंतर-मंतर से लेकर SBI मुख्यालय तक यूथ कांग्रेस का मार्च, जानें 5 बड़े अपडेट












Click it and Unblock the Notifications