दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में निर्माणाधीन मकान गिरने से बड़ा हादसा, मौके पर भेजी गईं दमकल की गाड़ियां
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम को यहां एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी शाम करीब 7:37 बजे मिली।

Recommended Video

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम को यहां एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने कहा कि घटना की जानकारी शाम करीब 7:37 बजे मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुंडका में एक इमारत में आग लग गई थी। यह आग वहीं लगी थी, जिस इमारत में मई 2022 को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी, जिसमें 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वहीं अब दोबारा उसी इमारत में शाम 4.45 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई थी।
दिल्ली फायर सर्विस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शाम 4.45 बजे एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। इसी बिल्डिंग में पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
आपको बता दें कि यह वही इमारत में, जिसमें पिछले साल मई 2022 में भीषण अग्निकांड हुआ था। उस हादसे में 27 लोगों की जलकर मौत हो गई। हालांकि तभी से ये बिल्डिंग सील थी, हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि बिल्डिंग में कोई मौजूद था या फिर सामान रखा हुआ था।
वहीं इससे पहले हैदराबाद में कुकटपल्ली थाना क्षेत्र के शांति नगर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया था। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि शांति नगर में आज एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने की घटना सामने आई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार जल्द शुरू करेगी ई-स्कूटर सेवा, द्वारका होगा पहला पड़ाव; कनेक्टविटी में होगा सुधार












Click it and Unblock the Notifications