गुजरात में AAP की 6 जून को तिरंगा यात्रा, सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ कई दिग्गज होंगे शामिल
नई दिल्ली, 2 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 6 जून को गुजरात में रहेंगे। इस दिन आप की से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सीएम केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के कई दिग्गज शामिल होंगे। दिल्ली और पंजाब के बाद अब आप गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सक्रियता बढ़ा रही है। चुनावी रणनीति को फिट करने के लिए पार्टी ने यहां अपने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किए हैं।

भाजपा के गढ़ से AAP करेगी तिरंगा यात्रा की शुरुआत
महेसाणा को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। तब विशाल तिरंगा यात्रा की शुरूआत सर्वप्रथम महेसाणा से ही की जाएगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महेसाणा में आप की विशाल तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। इस दौरान आयोजित रैली में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के बाद अरविंद केजरीवाल के तोरणवाडी माता चौक पर एक सभा को संबोधित करेंगे। गुजरात के मेहसाणा में विधानसभा चुनाव से पहले आप की इस तिरंगा यात्रा को पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
6 जून को आप का शक्ति प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी की ओर से पूरे गुजरात में 15 मई से परिवर्तन यात्रा शुरू की गई थी। 6 जून को इसका समापन होना है। इस दिन आम आदमी पार्टी की ओर से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालनी जाएगी। जिसके बाद जनसभा को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इस दौरान आप के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। इस विशाल जनसभा और रैली को गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आप का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications