दिल्ली में फिर चलेगी झाड़ू, सिसोदिया ने किया बड़ा दावा
Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणभूमि तैयार हो रही है। अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी जिस तरह से फैसले ले रही है, उससे साफ लग रहा है कि चुनाव निकट है। केजरीवाल कैबिनेट में नंबर दो केपद पर रहे मनीष सिसोदिया ने पिछले महीने पदयात्रा की शुरूआत की थी। बुधवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
पदयात्रा के दौरान आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जगह जगह मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। कहीं बच्चों से भी बातचीत, तो कहीं युवाओं से उनके मु्द्दे पर चर्चा की।

लोगों को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP का असली मक़सद सिर्फ़ सत्ता हासिल करना ही नहीं है बल्कि सत्ता हासिल करके दिल्ली वालों की मुफ़्त बिजली बंद करना है, सरकारी स्कूलों को बंद कर, प्राइवेट स्कूलों को आगे बढ़ाना है।
आदर्श नगर में लोगों के बीच उन्होंने अरविंद केजरीवाल का पत्र बांटा। जनता को संदेश दिया और कहा कि इस बार अगर बीजेपी आ गई तो आपको मिलने वाली सारी सुविधाएं बंद कर देंगे। हमलोग जब जेल में थे, तो पता चला कि बीजेपी वाले दिल्ली की जनता बहुत परेशान हुए। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक पवन शर्मा
और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications