गुजरात की टूटी 'सड़कों' को लेकर मोरारी बापू ने ऐसा क्या कह दिया कि केजरीवाल ने ले ली चुटकी
New Delhi: रामकथा के वाचन के लिए विश्वविख्यात मोरारी बापू ने पिछले दिनों कथा सुनाते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिससे राजनीति गलियारों में नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में एक कथा के दौरान उन्होंने गुजरात की सड़कों को लेकर टिप्पणी की, जिसकी जोरशोर से चर्चा हो रही है। अब इस पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी चुटकी ली है।
दरअसल, मोरारी बापू ने एक कथा के दौरान कहा कि उनकी 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने गुजरात की सड़कों का इतना खराब हाल कभी नहीं देखा जितनी आज है। जिसके बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोरारी बापू के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने कहा कि "दिल्ली के लोग जान लें - मुझे जेल भेजकर इन्होंने दिल्ली की सड़कों का भी गुजरात जैसा हाल कर दिया। पर आपके केजरीवाल ने जेल से छूटते ही आपकी टूटी सड़कों की युद्ध स्तर पर मरम्मत शुरू करवा दी। कुछ दिनों में सभी सड़कें ठीक हो जायेंगी। पर अगर आपने इनको वोट दे दिया तो दिल्ली की सड़कें भी गुजरात की तरह हमेशा ख़राब रहेंगी।"
बता दें कि कथावाचक मोरारी बापू अपने बयानों और प्रसंगों को लेकर सुर्खियों मे बने रहते हैं। पक्ष-विपक्ष के लोग उनके बयानों के जरिये एक दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अप्रैल 2022 में उन्होंने मोरारी बापू अपने मंदिर में नमाज को लेकर दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में आए थे।
दरअसल, देश में चल रहे पांच वक्त की हनुमान चालीसा और नमाज के विवाद के बीच उन्होंने मुसलमानों को मंदिर में नमाज का न्यौता दिया है था। रामकथा वाचक मोरारी बापू ने अपने आश्रम में बने रामजी मंदिर में मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज पढ़ने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि आओ मेरे रामजी मंदिर में नमाज पढ़ो। हालांकि बाद में मुरारी बापू ने अपने दिए बयान को लेकर सफाई भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications