'जीतेगा भाई जीतेगा, केजरीवाल जीतेगा...', IPL मैच के दौरान समर्थकों ने लगाए नारे, जानिए आगे क्या हुआ?

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान फिरोजशाह कोटला मैदान में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आप समर्थकों को स्टेडियम में सार्वजनिक उपद्रव करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस नारेबाजी का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमे देखा जा सकता है कि मैदान में आप समर्थक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

aap supporters

वीडियो में सुनाई दे रहा है कि समर्थक भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल की तस्वीर वाली टी-शर्ट भी पहन रखी है जिसमे अरविंद केजरीवाल जेल के भीतर नजर आ रहे हैं। समर्थक नारा लगा रहे हैं कि जेल का जवाब वोट से देंगे।

आम आदमी पार्टी की ओर से बयानजारी करके कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ छात्र युवा संघर्ष समिति ने आईपीएल मैच के दौरान प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा फिरोजशाह कोटला मैदान में DC Vs RR के IPL Match में भी गूंजा CM केजरीवाल की साज़िशन गिरफ्तारी के खिलाफ 'जेल का जवाब वोट से' का नारा

मैच के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्टेडियम में हमारा स्टाफ कई जगह तैनात था। हमने कुछ लोगों को उपद्रव मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। इन लोगों को शांत कराया गया है और कानूनी कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया जाएगा। हम सभी दर्शकों से मैच के दौरान इस तरह की हरकत नहीं करने की अपील करते हैं, लोग मैच का लुत्फ उठाएं।

दरअसल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 20 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। जिसके बाद मंगलवार को आईपीएल के मैच के दौरान आप समर्थकों ने केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी की।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अग्रिम जमानत याचिका पर कोई आदेश नहीं पास किया है। कोर्ट ने कहा कि अगर हम अरविंद केजरीवाल की अग्रिम जमानत की याचिका को मंजूर करते हैं तो हम नहीं चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री की आधिकारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+